गुरुवार 19 मार्च 2026 - 14:55
आयतुल्लाह रजबी का हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन खतीब की शहादत पर शोक संदेश

हौज़ा / इमाम खुमैनी (रह.) शैक्षिक और शोध संस्थान के प्रमुख ने एक संदेश जारी कर सूचना मंत्री हुज्जतुल इस्लाम वल-मुस्लिमीन सैयद इस्माइल खतीब की शहादत पर शोक व्यक्त किया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , आयतुल्लाह रजबी, जो इमाम खुमैनी (रह.) शैक्षिक और शोध संस्थान के प्रमुख हैं, ने एक संदेश जारी कर सूचना मंत्री हुज्जतुल इस्लाम वल-मुस्लिमीन सैयद इस्माइल खतीब की शहादत पर शोक व्यक्त किया हैं।

हुज्जतुल इस्लाम वल-मुस्लिमीन खतीब की शहादत पर आयतुल्लाह रजबी के संदेश का पाठ इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

और जो लोग अल्लाह के मार्ग में मारे जाएं, उन्हें कभी मृत न समझो, बल्कि वे जीवित हैं, अपने रब के पास आजीविका प्राप्त कर रहे हैं।" (सूरह आले-इमरान, आयत 169)

ईरानी इस्लामी गणराज्य के सूचना मंत्री, हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन खतीब की शहादत को मैं उनके सम्मानित परिवार और उनके सभी ईमानदार और गुमनाम सहयोगियों को बधाई और शोक संदेश अर्पित करता हूं।

मैं अल्लाह ताला से दुआ करता हूं कि परिवार वालों को सब्र आता करें और मरहूम की मग़फिरत करें और उन्हें जवारे अहलेबैत अ.स. में जगह करार दें।

महमूद रजबी

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha